ताजपोशी:सोशल मीडिया के मोर्चे पर कांग्रेस को मिला नया सिपाही, रामलाल नौटियाल की हुई ताजपोशी

ताजपोशी:सोशल मीडिया के मोर्चे पर कांग्रेस को मिला नया सिपाही, रामलाल नौटियाल की हुई ताजपोशी

गढ़वाल:रामलाल नौटियाल को लोकसभा पौड़ी का सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, और पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्र में विभिन्न कांग्रेसी नेताओं ने रामलाल नौटियाल को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए एक मजबूत कदम माना।

ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, नगर पंचायत कीर्ति नगर के अध्यक्ष दीपक थपलियाल, पीसीसी सदस्य मोहन आनंद डोभाल, और अन्य कई कांग्रेसी नेताओं ने भी इस कदम की सराहना की। सभी ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी 2027 के चुनावों में कांग्रेस को सफलता मिलेगी।

रामलाल नौटियाल ने प्रदेश हाई कमान, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, करण मेहरा, और अन्य नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की रीति और नीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।

admin

Related articles